मिथिलेश कुमार
कुटुंबा(औरंगाबाद) बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति के सदस्यों ने प्राचीन गढ़ कुटुंबा में प्रबुद्धजनों के साथ रविवार को बैठक किया। बैठक की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष मनेश सिंह के द्वारा की गई। इस दौरान 30 जनवरी को निर्धारित सामुहिक विवाह के आयोजन पर चर्चा की गई। बैठक के बाद कुटुंबा के विभिन्न टोलों में जाकर लोगों को दहेज रहित सामूहिक विवाह के संबंध में जानकारी दी गई और कमिटी के उद्देश्य के बारे में बताया गया।
इस दौरान अध्यक्ष बरुण कुमार सिंह उर्फ जब्बर सिंह, संजय सिंह, जीतू तिवारी, हरेंद्र सिंह, अरविंद यादव, रिंकू सिंह, कृष्णा पासवान, भीम प्रताप सिंह, ललन मेहता, अभिषेक सिंह दुर्गेश, जितेंद्र मेहता, दिनेश पासवान, सुनील कुमार (उप मुखिया), टुनटुन त्रिवेदी, हरेंद्र सिंह, सोनू मालाकार, मयंक सिंह, दशरथ कश्यप, धन्नजय तिवारी, कैलाश रवि, अरविंद सिंह, धनंजय सिंह, ऋषि गुप्ता, टूटू साव, विनोद सिंह, मोहित, हिमांशु, आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।