
– रामविनय सिंह –
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 33 वां अंचल सम्मेलन का आयोजन गोह प्रखंड के श्याम सुंदर सिंह नगर दुल्ला बिगहा में संपन्न हो गया। सम्मेलन से पूर्व कार्यकर्ताओं ने झंडोत्तोलन कर शहीद बेदी पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात आम सभा प्रारंभ की गई। सम्मेलन का उद्घाटन पार्टी के पूर्व जिला मंत्री जगनारायण सिंह विकल ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री जगनारायण सिंह विकल ने कहा कि अंचल में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने एवं किसान-मजदूरों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष के रास्ते पर चलने का आह्वान किया। संघ की नीतियों पर चल रही मोदी सरकार आम जनता के हितों के खिलाफ है। देश की गंगा जमुनी संस्कृति को नष्ट करने की साजिश चल रही है वहीं अल्पसंख्यकों को डराने और धमकाने का प्रयास भी किया जा रहा है। मौक़े पर जिला मंत्री रामचन्द्र यादव ने कहा कि आज सांप्रदायिक उन्माद फैलाकर देश की एकता को तोड़ा जा रहा है और आजादी एवं संविधान के प्रति खतरा पैदा किया जा रहा है जिसके खिलाफ व्यापक रूप से जागरूकता एवं आंदोलन करने की जरूरत है। वहीं धन्यवाद ज्ञापन राज्य कार्यकारिणी नेता अखिलेश कुमार ने की। इसके बाद 31 सदस्यीय अंचल कमिटी के गठन किया गया जिसमें सर्व समिति से कॉमरेड सुरेश प्रसाद यादव को 5वीं बार अंचल मंत्री चुना गया। इस दौरान राज्य कार्यकारिणी के नेता अखिलेश कुमार, पूर्व जिला मंत्री जगनारायण सिंह विकल, जिला मंत्री राम चन्द्र यादव, हसपुरा अंचल मंत्री चन्द्रशेखर सिंह, औरंगाबाद अंचल मंत्री उमेश कुमार सिंह व गोह के महेन्द्रनाथ सिंह ने लोगों को संबोधित किया। मौक़े पर महेंद्र नाथ सिंह, राम इकबाल सिंह, सतीश प्रसाद, अरुण कुमार, सुधीर कुमार, रामजी साव, रामचन्द्र प्रसाद, सतेंद्र पासवान, झलकदेव सिंह, घनश्याम यादव, कृष्णा मिस्त्री, रामप्रवेश पासवान, रामजी यादव, सोमनाथ यादव, सुदर्शन यादव, सतेंद्र सिंह, राम लखन यादव, रामदयाल यादव, मुनेश्वर सिंह, राम तुल्ला यादव, रामचन्द्र साव, सुरेश मेहता, सूर्यदेव सिंह, राम चन्द्र यादव सहित कई अन्य मौजूद रहे।