त्यौहार

मदनपुर में धूमधाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस

– संजीव कुमार –

मगध हेडलाइंस मदनपुर ( औरंगाबाद ) : 77वें स्वतंत्रता दिवस की धूम मदनपुर प्रखंड क्षेत्र मे देखने को मिली।क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों मे शान से तिरंगा झंडा फहराया गया। सुबह से लेकर शाम तक लोग देशभक्ति के रंग मे डूबे रहे। ध्वजारोहन की शुरुआत सुबह 9 बजे की गयी।प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख सोनी देवी ने ध्वजारोहन किया।इसके बाद अंचल निरीक्षक कार्यालय मे पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र, सीडीपीओ कार्यालय मे सीडीपीओ मंजू कुमारी, मनरेगा कार्यालय मे मनरेगा पीओ ने ध्वजारोहन किया तो  वहीं सहकारिता कार्यालय मे व्यापार मंडल अध्यक्ष पियूष रंजन उर्फ़ रिशु सिंह, पैक्स गोदाम पर पैक्स अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने ध्वजारोहन किया। ध्वजारोहन की प्रक्रिया मे थाना परिसर मे थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा, सीएचसी मे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अनिल कुमार ने ध्वजारोहन किया।साथ ही पशु चिकित्सालय, उमंगेश्वरी गैस एजेंसी, मदनपुर कॉलेज, प्रियंका स्वरोजगार संस्थान मे भी शान से तिरंगा फहराया गया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुरा बाजार तिरंगा झंडा एवं राष्ट्रीय मिठाई जलेबी से पट गया। मदनपुर खेल मैदान मे नवयुवकों के द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने ध्वजारोहन कर झंडे को सलामी थी। दक्षिणी उमगा पंचायत मे मुखिया संध्या देवी, उतरी उमगा में विवेक कुमार, नीमा आजन मे सुशीला देवी, मनिका मे रेशमी देवी आदि सहित सभी पंचायतों के मुखिया द्वारा ध्वजारोहन किया गया। आजादी के पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। कई जगह सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों मे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही है।इस दौरान बीडीओ कुमुद रंजन, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह,उप प्रमुख अस्मिता कुमारी, प्रतिनिधि उदय यादव आदि सहित अन्य पदाधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer