– मिथिलेश कुमार –
मगध हेडलाइंस: अम्बा (औरंगाबाद)। जनता महाविद्यालय परिसर में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामाश्रय सिंह उर्फ लोहा सिंह ने की। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक है। इस दिन लोग आपसी गिले-शिकवे भूलकर एक दूसरे से गले मिलते हैं। समारोह में बाबा सुधीर मिश्रा ब्यास ने होली के गीत गाए। आजा फागुन महीना ये पावन भाईचारे का त्योहार होली तथा रंग बरसे हो लाल भीगे अवध में चुनरी होली गीत सुनकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान सभी लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। इस अवसर पर रामा सिंह, सुनील सिंह, वंदना मिश्रा, रूनी सिंह, रवि रंजन तिवारी, नरेंद्र पांडेय, आलम, बृज किशोर सिंह, पिंटू, देववंश, सिंह, किशोर, दीपू, राजू, दिग्विजय, ज्वाला, आलोक आदि विद्यालय कर्मी मौजूद थे।