– मिथिलेश कुमार –
मगध हेडलाइंस: अंबा (औरंगाबाद)। सड़क हादसे का एक आरोपी चालक को कुटुंबा थाना की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया है। साथ ही पिकअप वाहन को जब्त किया है। चालक की पहचान पिपरा गांव निवासी रंजय कुमार के रूप में की गई है। यह कार्रवाई एसआई विजेंद्र सिंह ने की। विदित हो कि 21 मार्च 2023 की शाम करीब 3:00 बजे दधपा मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में पिपरा गांव निवासी विजय कुमार सिंह की मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया था। इसके मामले की छानबीन के क्रम में आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया।