शोक

नहीं रहें पूर्व मुखिया विनोद मेहता – डॉ. सुरेश पासवान 

         – मिथिलेश कुमार 

कुटुंबा (औरंगाबाद) समाजसेवी सह पूर्व मुखिया विनोद मेहता के असमय निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश पासवान, राजद प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, पूर्व प्रमुख मनोज यादव, कृष्णा पासवान, प्रो. अरूण कुमार सिंह, राजकुमार यादव, संजय पासवान, मुखिया सरुण पासवान मोहमद तौहीद अहमद, गुलाम सरवर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेश पासवान ने गहरी संवेदना व्यक्त किया है। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व मुखिया की असमय निधन हम सभी के लिए अपूर्णीय क्षति है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों दुःख सहने की शक्ति दे। वक्ताओं ने कहा कि सोवमवार को सुबह जैसे ही उनके निधन की खबर मिली वैसे ही उनके पैतृक गांव गोडियारपुर जाकर अंतिम दर्शन कर उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। जहां हजारों लोगों ने नम आंखों से उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि स्व. मेहता एक ज़िंदादिल इंसान थे तथा सामाजिक व राजनीतिक कार्यों में काफी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया करते थे। अपने स्वच्छ छवि के कारण कुटुंबा प्रखंड के पिपरा बगाही पंचायत से दो बार मुखिया भी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer