शोक

शरद यादव के निधन पर देश में शोक की लहर, राजद नेताओं ने जताया दुःख 

औरंगाबाद। समाजवाद की राजनीति के जरिए जनता के बीच अलग पहचान बनाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन से उनके समर्थकों में शोक व्याप्त हैं। उनका 75 वर्ष की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन पर देशभर में शोक की लहर है।

उनके निधन पर राजद नेताओं ने गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की है। संवेदनाएं व्यक्त करने वाले में राजद ज़िला प्रवक्ता डॉ रमेश यादव, ज़िला पार्षद शंकर यादव, अनिल कुमार, शशि भूषण शर्मा, ई. सुबोध सिंह, सुरेश मेहता, इंदल यादव, सुशील कुमार, विकास यादव समेत कई अन्य शामिल हैं।

नेताओं ने कहा कि मंडल मसीहा, राजद के वरिष्ठ नेता, महान समाजवादी नेता शरद यादव जी के असामयिक निधन की खबर से मर्माहत हूं। लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए लड़ने वाले सत्तर के दशक के छात्र नेता शरद जी संसद में वंचितों की एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आवाज थे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer