(मिथिलेश कुमार)
मगध हेडलाइंस: अंबा (औरंगाबाद)। पूर्व केंद्रीय मंत्री सह जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव के आकस्मिक निधन से पूरे देश में शोक व्याप्त है। इस दु:खद घड़ी में प्रखंड क्षेत्र के जदयू नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा ने कहा कि उनकी निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।राजनीतिक गठजोड़ के माहिर खिलाड़ी शरद यादव को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राजनीतिक गुरु माना जाता है।
इस मौके पर जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, जदयू प्रदेश सचिव बैजनाथ मेहता, पूर्व विधायक रेणु देवी, पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज पासवान, जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रकाश वर्मा, जदयू जिला महासचिव विरेंद्र मेहता, जिला सचिव राजीव पांडेय, शकुंतला देवी, जैनेंद्र सिंह कुशवाहा, राकेश पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, रामाकांत सिंह, बिहारी साव, बलि साव आदि लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।