राजनीतिविविधशोक

भाजपा मंडल कार्यसमिति की हुई बैठक , पूर्व मंत्री के पिता के निधन पर जताया शोक 

            ( मिथिलेश कुमार )

कुटुंबा(औरंगाबाद) भारतीय जनता पार्टी कुटुंबा मंडल के द्वारा बुधवार को बुढ़वा महादेव शिव मंदिर कुटुंबा के प्रांगण में बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष परमेश्वर राज ने किया। मंडल अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से बुथ को मजबूत करने, पन्ना प्रमुख बनाने एवं मंडल को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि संगठन के विकास के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना पड़ेगा। हमें संगठन में प्रबुद्ध लोगों को जोड़ना होगा तथा केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के लिए जनहित में चलाई जा रही योजनाएं जैसे आयुष्मान भारत योजना, मुफ्त अनाज वितरण, उज्जवला योजना इत्यादि योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना होगा। यह हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी है।

अंत में पूर्व सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह के पिताजी के देहावसान पर सभी कार्यकर्ताओं ने दुःख प्रकट किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन धारण किया। इस कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, मंत्री अरुण कुमार, रोहित कुमार, रोहित गुप्ता, भक्ति केंद्र प्रमुख सोनू मालाकार, अनुसूचित प्रकोष्ठ के सह संयोजक अनिल राम, अवधेश राम, प्रकाश कुमार राज, संतोष सिंह, जनेश्वर पासवान, उदल कुमार इत्यादि लोग उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer