
मगध हेडलाइंस : औरंगाबाद। जवान बेटे के हत्या से ग़मगीन मां की आज मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने शव मदनपुर थाना गेट पर रखकर, बेटे की हत्यारोपियों के गिरफ्तारी को लेकर थाना का घेराव किया। दरअसल 21 नवंबर को गया जिले के आमस थाना के सुग्गी गांव निवासी स्व. सुदर्शन सिंह के 29 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार सिंह की मदनपुर थाना क्षेत्र के एनएच-19 किनारे रानी कुआं के समीप एक पुल से बरामद किया गया था। इसके बाद परिजनों द्वारा थाना में हत्या का मामला दर्ज करवाया गया था जिसमें पतेया गांव निवासी नंदू कुमार सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया है। आज बेटे की ग़म में 51 वर्षीय मां लिया देवी की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों द्वारा शव को थाना के समीप रखकर प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं हत्यारोपी के जल्द गिरफ्तारी की मांग की। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने परिजनों को आश्वस्त कराया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अभियुक्त की गिरफ्तारी की जाएगी। इसके बाद महिला के शव परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।







