
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। मदनपुर प्रखंड क्षेत्र के आंजन गांव के समीप उत्तर कोयल नहर के आठवां फेज के जीर्णोद्धार कार्य का आज शिलान्यास औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा द्वारा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष बालेश्वर यादव ने की। सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि उत्तर कोयल नहर के आठवां फेज का जीर्णोद्धार कार्य के लिए 173.86 करोड़ रूपये आवंटित राशि की स्वीकृति 15 सितंबर 2024 को मिली थी। फेज 8, 9, 10, 11 एवं 12 का पैकेज में कुल – 33.86 किलों मीटर जीर्णोद्धार कार्य 2025 में पूरा होगा। कार्य पुरा होते ही किसानों के खेतों में पानी पहुंचने लगेगा। किसानों के सदियों का सपना अब साकार होगा। सांसद ने कहा कि मुखिया से विधायक और अब देश के सर्वोच्च संसद में आप लोगों के सहयोग से पहुंचा हूं जहां आप लोगों की आवाज उठाने का काम करतें हैं। आप मुझे जब चाहें, जहां चाहें बुलाएं। हम आप के हर कदम पर साथ है। क्षेत्र की विकास के लिए दिन रात मेहनत करेंगे। बेरोजगार युवाओं के लिए कार्य करेंगे। विकास की योजनाएं लाएंगे। केन्द्र में भाजपा की सरकार है, भाजपा सरकार किसानों, मजदूरों और गरीबों के हित में काम नहीं करती है बल्कि बड़े पूंजीपतियों को मदद करती है। आगामी विधानसभा चुनाव में राजद की सरकार बनाए।
काराकाट के सांसद राजाराम सिंह ने कहा कि उत्तर कोयल नहर का जीर्णोद्धार कार्य सांसद अभय कुशवाहा के अथक प्रयास से संभव हो सका है। किसानों के वर्षों का सपना साकार होगा और उनके खेत आबाद होंगे तथा किसान खुशहाल होंगे। उत्तर कोयल नहर के नाम पर कुछ नेता किसानों को ठगने व छलने का काम किए हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र कुशवाहा, डॉ रमेश यादव, जिला परिषद सदस्य शंकर यादव, उदय उज्जवल, सतेंद्र यादव, ई. सुबोध कुमार सिंह, राजद बालेश्वर यादव, रवीन्द्र कुमार यादव, राजद वरीय नेता कुंदन यादव, रामसुंदर यादव उर्फ लंबु यादव, राजद प्रमुख अध्यक्ष सरोज कुमार राम, सत्येन्द्र यादव, रमेश कुमार यादव, रामेश्वर कुमार रौशन, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष रामप्रवेश मांझी, पूर्व मुखिया शाहजाद शाही, माथुर सिंह भोक्ता, दयानंद कुशवाहा, अजय यादव, जिला परिषद पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।







