औरंगाबाद। जिला विधिक संघ के वरीय अधिवक्ता सुतीक्ष्ण सिंह उर्फ ददन सिंह के आकस्मिक निधन होने पर भाजपा परिवार ने शोक व्यक्त किया। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह वर्तमान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि अधिवक्ता ददन सिंह के निधन से औरंगाबाद को अपूरणीय क्षति हुई है। वे एक नेक दिल इंसान, स्वच्छ छवि एवं कुशल अधिवक्ता के रूप में इन्होंने औरंगाबाद को अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
शोक व्यक्त करने वाले में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह अधिवक्ता इंद्रदेव यादव, भाजपा नेता सुनील कुमार सिंह, विनोद सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, जुगल किशोर सिंह, विरेंद्र कुमार, जय किशोर मिश्रा, रघुनाथ राम, विजय प्रसाद निराला, अनिल कुमार गुप्ता, अरविंद सिंह, अविनाश कुमार, सुशील कुमार, संजय गुप्ता, संत सिंह, राकेश कुमार देवता, कुश कुमार व नरेंद्र शर्मा शामिल थे।