
मगध हेडलाइंस: सांसद अभय कुमार सिन्हा उर्फ अभय कुशवाहा ने अपने औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र से जुड़े कई मूलभूत समस्याओं को सदन में उठाया है। इस दौरान सांसद ने एनएच – 139 को फॉर लेन बनाने एवं अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन पर सियालदह- अज़मेर एक्सप्रेस – (12987- 12988) ठहराव एवं सामान्य यात्रियों के सुविधा को ध्यान में रखते हुऐ ट्रेनों मे जनरल बोगी बढ़ाने की मांग हैं। इसके अलावा सांसद ने चुनावी मुद्दा बनकर रह गए, बहुप्रतीक्षित समस्या उत्तर कोयल परियोजना नहर एवं गया ज़िले में स्थित दक्षिण बिहार केंद्रीय महाविद्यालय का नामकरण सम्राट अशोक केंद्रीय महाविद्यालय गया करने सहित कई अन्य का प्रमुख मांगों का प्रस्ताव रखा है। बिहार-झारखंड सरकार से संयुक्त वार्ता कर झारखंड में स्थित कुटकु बांध पर फाटक लगाने का रास्ता साफ हो गया। इससे किसानों को निर्बाध रूप में खेतों में पानी मिलेगा। उन्होंने बताया कि आरक्षण को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने को लेकर राजद ने जोरदार तरीके से आवाज उठायी है ताकि आरक्षण से कोई छेड़-छाड़ न सके। इस पर महा-गठबंधन कार्यकर्ताओं ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया है। आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष उदय उज्जवल ने बताया कि नव-निर्वाचित सांसद का जनता के प्रति यह काफी सकारात्मक सोच हैं। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। हर्ष व्यक्त करने वालों में जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा, प्रवक्ता डॉ रमेश यादव, जिला पार्षद अनिल यादव, शंकर यादव, संजय यादव, उप प्रमुख बादशाह यादव, प्रदेश महासचिव ई.सुबोध कुमार सिंह, मनोरमा पासवान,विनोद मेहता, राजीव रंजन कुमार सिंह, विकास यादव, युवा नेता सुशील कुमार, छात्र अध्यक्ष चंदन कुमार, मुखिया बीरेंद्र यादव, चंचला देवी, संतोष यादव, बिनोद ठाकुर, सुरेंद्र राम ने सांसद के प्रति अभार जताया है।






