विविध

धूमधाम से अंबे महोत्सव 2021 हुआ सम्पन्न, अंबा को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने की मांग

औरंगाबाद। कुटुंबा प्रखंड स्थित सत्यबहिनी माता मंदिर के प्रांगण में अंबे महोत्सव 2021 धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप पांडेय ने किया। सर्वप्रथम सत्यबहिनी माता मंदिर में देवी मां का षोडशोपचार विधि से पूजा की गई। गायत्री परिवार अंबा द्वारा सुनील मिश्रा के नेतृत्व में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। सैकड़ों माताएं अपने सर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। तत्पश्चात सत्यबहिनी माता मंदिर के प्रांगण में कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि कुटुंबा प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, पंचदेव धाम चपरा के सेवक अशोक कुमार सिंह, गजना धाम के महंत अवध बिहारी दास, जनेश्वर विकास केन्द्र के केंद्रीय सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी, डॉ सुरेंद्र मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद अंबा महोत्सव को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने एवं अम्बा महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित कराने वास्ते विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी का विषय प्रवेश साहित्य संवाद के सचिव सुरेश विद्यार्थी ने किया। संबोधन के क्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि अंबे महोत्सव अनवरत 18 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। कुछ वर्ष पूर्व से राज्य सरकार द्वारा अधिग्रहित कर लिया गया था। बाद में कोरोना संक्रमण के दौर में महोत्सव जनेश्वर विकास केंद्र के द्वारा किया जाने लगा। विचार गोष्ठी के बाद पूरे जिले में महोत्सव आयोजित करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही साथ अंबा प्रखंड के प्रमुख समाचार पत्रों के संवाददाताओं को भी सम्मानित किया गया लोगों ने यह भी कहा कि अंबे महोत्सव का सभी मानक पूर्ण हो इसके लिए भी आवश्यक स्वरूप तैयार किए जाएं। विचार गोष्ठी में शिव नारायण सिंह, राम किशोर सिंह, उमेश गुरुजी, अनिल कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, अनिल कुमार जी ने अपने विचार रखें और विचार संप्रेषण के बाद अंबे महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिलाने की बात की। विचार गोष्ठी के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं संध्या समय में दीप यज्ञ के साथ कार्यक्रम की पूर्णाहुति हुई आज के महोत्सव में सुखदेव सिंह, उज्जवल रंजन, रामचंद्र सिंह, संजय कुमार सिंह, रामजी सिंह, शिव देव पांडेय, उपेंद्र सिंह, चंद्रदीप सिंह रामचंद्र सिंह, कविता विद्यार्थी सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer