विविध

धूमधाम से संपन्न हुआ गजना धाम महोत्सव 2021 

औरंगाबाद। नवीनगर प्रखंड स्थित गजना धाम माता मंदिर के प्रांगण में गजना महोत्सव 2021 धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत अवध बिहारी दास ने किया। सर्वप्रथम आगत अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वहीं गजना माता विषय पर आधारित गीत संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गीत संगीत प्रतियोगिता में विद्यालयी बच्चों ने हिस्सा लिया एवं मनमोहक प्रस्तुति दी। गजना माता मंदिर पर गीत सुनकर दर्शक भाव विभोर हो गए। तत्पश्चात गजना माता के ऐतिहासिक एवं पौराणिक तथ्यों पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।लोगों ने संबोधन के क्रम में कहा कि गजना माता मंदिर एवं यहां स्थापित निराकार पिंड पर शोध की आवश्यकता है। शोध परक तथ्यों को देश दुनिया में प्रचारित- प्रसारित करने की आवश्यकता है। उसके बाद पूरे जिले में आयोजित सात महोत्सव के 5-5 पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। लोगों ने यह भी कहा कि इस स्थल को अब तक पर्यटन स्थल का दर्जा नहीं दिया जाना खेद का विषय है। सम्मान समारोह के बाद कलाकारों की टीम द्वारा संध्या समय में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन न्यास समिति के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने किया।आज के महोत्सव में डॉ सुरेंद्र मिश्रा, शिव नारायण सिंह, अनिल कुमार सिंह, रामजी सिंह, आमोद चंद्रवंशी, सुखदेव सिंह, प्रो. सुनील बॉस, लालदेव प्रसाद, कमलेश कुमार सिंह, विश्वनाथ राय, प्रदीप पांडेय, राजेंद्र प्रसाद सिंह, जगदीश सिंह, अरूण कुमार सिंह, राम किशोर सिंह, सुरेश विद्यार्थी, करेश पासवान भृगुनाथ सिंह, कर्नल संजय कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer