
औरंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने चीफ ऑफ डिफेंस बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया है। कहा कि तमिलनाडु के कूनूर में हुई हृदय विदारक हेलीकाप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत उनकी पत्नी एवं सेना के अन्य अधिकारियों के निधन का दुखद समाचार अत्यंत ही पीड़ा दायक और झकझोर देने वाला है। उनके निधन से राष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई है। वह एक महान रणनीतिकार थे। देश सेवा के लिए उनका जज्बा मिसाल था। आतंकवादियों का सफाया करने और देश के ऊपर ऊंची आंख दिखने वालो का सफाया करने वालो में से एक थे। हमारे भारतीय सेना के जनरल बिपिन रावत आर्मी परिवार में जन्मे अपने समय के सबसे प्रसिद्ध सैनिकों में से एक जनरल बिपिन रावत ने 1 जनवरी, 2020 को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में पदभार ग्रहण करने वाले पहले आर्मी अधिकारी थे। जब आतंकवादियों ने मणिपुर में आर्मी के 18 जवानो को मौत उतार दिया था, तब रावत ने एक झटके में ही निर्णय लेकर दूसरे देश की सीमा के पार अपने आर्मी सेना को लेकर घुस गए थे। वहीं आतंकवादियों को मौत के घाट उतार कर ही दम लिया था। तीनों सेना के प्रमुख के रूप में देश की सेवा में लगे थे। इनका इस तरह से जाना देश के लिए काफी दुखदायक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे। वहीं शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की अपार शक्ति प्रदान करें। शोक व्यक्त करने वाले में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रदेव यादव, भाजपा नेता बृजेंद्र कुमार सिंह, सुनील सिंह, विजय प्रसाद निराला, प्रो.आशा कुमारी, रघुनाथ राम, अनिल गुप्ता, अविनाश कुमार, अरविंद सिंह,वीरेंद्र कुमार सिंह, विनोद शर्मा, जय किशोर मिश्रा, ललेन्द्र शर्मा, टुन्ना प्रसाद गुप्ता शामिल हैं।






