औरंगाबाद। बिहार पंचायत आम निर्वाचन 2021 के आठवें चरण के चुनाव में ओबरा प्रखंड के ऊब मतदान केंद्र पर पुलिस की ओर से मानवीय एवं दयालु व्यवहार देखने को मिला। मतदान के दौरान कई बुर्जुग एवं दिव्यांग लोगों की मदद करते देखा गया, जो दिनभर अपना वोट डालने के लिए कतारों में खड़े थे। इसी सिलसिले में अपने मताधिकार का प्रयोग करने आयी एक 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला को माली थानाध्यक्ष पवन कुमार एवं अन्य पुलिस बल के सहयोग से मतदान कराया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंची एक बुजुर्ग महिला को पुलिस की मदद से केन्द्र तक पहुंचाया गया। इसके बाद उसने मतदान किया। उसने बताया कि वह हर चुनाव में वोट करती हैं। हालांकि इस दौरान मतदाताओं को कोई असुविधा न हो जिसकों लेकर विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी। ताकि मतदाताओं को कोई तक़लिफ न हो।
Related Articles
Check Also
Close
-
औरंगाबाद ज़िले का नाम देव हों, महोत्सव का हैं उद्धेश्यJanuary 30, 2022
-
गबन का आरोप : खरीदारी हुई 848000 की, निकासी की गई 12 लाख 43 हजार रूपयेSeptember 27, 2022
-
पिकअप अचानक पलट जाने से दो मजदूर की मौतOctober 25, 2021
-
याद किए गए दो महान कवि, मनाई गई जयंतीFebruary 5, 2022