चुनावविविध

विधिक संघ चुनाव में 27 पदों के लिए 59 अभ्यार्थी अधिवक्ताओं ने किया नामांकन पत्र दाखिल

औरंगाबाद। जिला विधिक संघ औरंगाबाद चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने के आखिरी दिन विधिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सह चुनाव समिति के अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कुल 27 पदों पर 59 अभ्यार्थी अधिवक्ताओं ने नामांकन किया हैं जिसमें वरिष्ठ सदस्यों के कुल पांच पद थे जिसमें अभ्यार्थी अधिवक्ताओं ने नामांकन किया हैं। इसमें नृपेशवर सिंह, रंग बहादुर सिंह, अनील कुमार सिंह, ओंकार कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, अध्यक्ष एकल पद पर रसिक बिहारी सिंह, परशुराम सिंह, योगेंद्र प्रसाद योगी, उदय कुमार सिन्हा ने नामांकन किया है। एकल महासचिव पद पर नागेन्द्र सिंह, विजय कुमार सिंह, विजय कुमार पांडेय, जगनरायण सिंह, सतीश कुमार सिंह, रामस्वरूप सिंह, रामविजय सिंह ने नामांकन किया है। उपाध्यक्ष पद पर संजय कुमार सिंह, नागेन्द्र कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, अमित कुमार, रामप्रवेश ठाकुर ने नामांकन किया है। कोषाध्यक्ष पद पर अखिलेश कुमार सिंह, नवीन कुमार, सुनील कुमार, अजय कुमार ने नामांकन किया है। संयुक्त सचिव पर ग्रिजेश सिंह, क्षीतिज रंजन, प्रमोद कुमार सिंह, देवीनंदन सिंह, सियाराम पांडे, काली प्रसाद, शंभू नाथ मिश्र, चन्द्रेश्वर पासवान, देवानंद सिंह, धर्मेन्द्र कुमार ने नामांकन किया है। सहायक सचिव में दिलीप कुमार सिंह, श्याम नंदन तिवारी, कमलेश कुमार सिंह, विपीन बिहारी मिश्र, हरेंद्र कुमार, संत सिंह एवं पवन कुमार सिंह ने नामांकन किया है। निगरानी पद पर चन्द्रशेखर सिंह देव, प्रमोद शर्मा, राणा सरोज कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह ने नामांकन किया है। अंकेक्षक पद पर नरेंद्र कुमार, सुजित कुमार सिंह, रामवचन भगत ने नामांकन किया है। पुस्तकालय एकल पद पर राजेश कुमार सिन्हा और चन्द्रकान्ता कुमारी ने नामांकन किया है। वहीं कार्य समिति सदस्य में सतीश कुमार स्नेही, योगेश मिश्रा, सुनील कुमार सिन्हा, मनोज कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद,मो शाहिद, शैलेन्द्र कुमार मौर्य, राम परिखा ने नामांकन किया है। जानकारी के मुताबिक चुनाव 23 दिसंबर को होगी। वहीं मतगणना 25 दिसंबर को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer