
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। साइबर ठगी के बाद पीड़ित की सतर्कता से पुलिस ने उसके डेढ़ लाख रूपये दिलवाएं। साइबर ठगों ने ऑनलाइन फ्रॉड कर, खाते से 4 लाख 70 हजार रूपए उड़ा लिए थे। दरअसल मामले में पीड़ित ने शीघ्र ही पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, तो साइबर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खाते से निकाली गई राशि में से डेढ़ लाख रूपये लौटा दिए। रुपये वापस मिलने पर पीड़ित ने साइबर पुलिस के प्रति आभार जताया। मामला माली थाना क्षेत्र के सरिया गांव की है। उस गांव निवासी रॉबिन कुमार सिंह ने बताया कि बीते दिनों उनके खाते से ऑनलाइन फ्रॉड हुआ था जिसमें उन्होंने तत्काल सूचना साइबर पुलिस को दी जिसके आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुऐ पुलिस ने डेढ़ लाख रूपये की राशि वापस लौटाए। वहीं मामले में एसआई अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित के 4 लाख 70 हजार रूपए में से डेढ़ लाख रूपये वापास लौटा दीए गए जबकि शेष राशि के लिए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी से भी अपना पासवर्ड, ओटीपी और सीवीवी कोड शेयर न करें। किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक करने से बचें। आनलाइन ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 नंबर पर अथवा नजदीकी थाने के साइबर सेल में अपनी शिकायत दर्ज कराएं।