
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। सामान्य बुखार व दर्द होने पर इलाज़ करवाने गई एक निजी बैंक कर्मी महिला की मौत का मामला सामने आया है जिसमें परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने व लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। यह मामला औरंगबाद ज़िले के ओबरा की है। वैसे मृतिका 24 वर्षीय सीता कुमारी का मायका ओबरा थाना क्षेत्र के अदमा गांव में पड़ता है जबकि सुसराल ढिबरा थाना क्षेत्र के कर्मा – बहादुरडीह गांव में पड़ता है। उसके पति राजू यादव कोलकाता में एक निजी कंपनी में काम करते हैं । मृतिका का एक आठ महीने का बचा हैं। इस घटना से परिजनो का रो- रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार मृतिका कोलकाता के एक निजी बैंक में काम करती थी लेकिन कुछ दिन पहले छुट्टी लेकर वह अपने मायका आई हुई थी। इसी क्रम में मंगलवार को उसे सामान्य बुखार व शरीर में दर्द महसूस हुआ। इसके बाद वह ओबरा के एक निजी क्लिनिक में इलाज़ करवाने गई। जहां डॉक्टर अरविंद ने इंजेक्शन लगाया। इसके थोड़ी देर बाद उसकी हालात बिगड़ते लगी जिसमें उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद डॉक्टर के इशारे पर क्लिनिक के अन्य स्टॉफ हंगामा से बचने के लिए महिला के परिजनों को बेहतर इलाज़ का झांसा देकर एम्बुलेंस से दाउदनगर स्थित अपने एक अन्य क्लीनिक ले जानें लगे जिसका परिजनों ने विरोध किया। इसके वावजूद जबरन महिला को लेकर निकल गए जो दाउदनगर न ले जाकर महिला को उसके मायका अदमा गांव छोड़ आए। इस दौरान परिजन डॉक्टर से इलाज़ का रिपोर्ट और संबंधित जानकारी मांगा। लेकिन डॉक्टर ने कुछ भी देने से इंकार कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी थाना को दी गई लेकिन थाना उस वक्त मौके पर नहीं पहुंची। तत्पश्चात बुधवार को महिला के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। परिजनों ने लगाया गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप, डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग – पास्टमार्टम हाउस पहुंचे महिला के चाचा शंकर यादव ने बताया कि मामूली बुखार व शरीर में दर्द होने पर उनकी भतीजी ओबरा स्थित डॉक्टर अरविंद कुमार के क्लीनिक में इलाज़ करवाने गई थी लेकिन गलत इंजेक्शन से उसकी मौत हों गई। इसके बाद डॉक्टर ने बिना कोई पुर्जा व संबधित जानकारी दिए बग़ैर क्लीनिक से चलता कर दिया और मौके से फरार हो गया। इस संबध उन्होने जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की हैं। दुलारे पंचायत मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष विजेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि औरंगबाद जिले में आए दिन डॉक्टरों की गलत जानकारी और लापरवाही से मरीजों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला दो दिन पुर्व शहर के डॉक्टर संतोष कुमार के क्लीनिक में घटित हुआ था जिसमें सामान्य बुखार होने पर इलाज करवाने गए राजद ज़िला प्रवक्ता डॉ रमेश यादव के 22 वर्षीय भतीजे की गलत इंजेक्शन लगाने से उसकी मौत हों गई जिसमें अब तक आरोपी डॉक्टर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुईं है। वहीं ताजा मामला इधर ओबरा की है। जहां डॉक्टर अरविंद कुमार के लापरवाही व गलत इंजेक्शन से सीता कुमारी की मौत हो गई। उन्होंने ज़िला प्रशासन से आरोपी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की हैं। इस संबध में डॉक्टर अरविंद का संपर्क सूत्र न होने के कारण उनका पक्ष नहीं लिखा जा सका है।