प्रशासनिक

बदले गये नगर व नबीनगर थानाध्यक्ष, नए थानाध्यक्ष की हुई नियुक्ति 

औरंगाबाद। विधि व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए औरंगाबाद ज़िले के एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने नगर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार को स्थानांतरित करते हुए उनके स्थान पर मुफ्फसिल इंस्पेक्टर सतीश बिहारी शरण को नगर थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावे नबीनगर थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह के जगह पर विजेंद्र कुमार सिंह को थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा ऐसे में अब अंजनी कुमार मध निषेध कोषांग प्रभारी होंगे। तथा शैलेंद्र कुमार सिंह मदनपुर अंचल के पुलिस निरीक्षक होंगे।

वहीं पुलिस केंद्र प्रभारी परिचारी प्रवर पवन कुमार की जगह पुलिस निरीक्षक देवानंद रावत को कार्यभार सौंपा गया है। जबकि पुलिस निरीक्षक पवन कुमार को दाउदनगर अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। मुफस्सिल पुलिस इंस्पेक्टर सतीश बिहारी शरण की जगह अब पुलिस निरीक्षक विजय कुमार सिंह होंगे। ऐसे में एसपी ने उम्मीद जताई है कि इस फेरबदल के बाद विधि व्यवस्था में तेज़ी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer