
औरंगाबाद। मंगलवार पूर्व उप मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का जन्मदिन घूम घाम से राजद कार्यकर्ताओं ने मनाया। श्री यादव अब 32 साल के हो गए हैं। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने औरंगाबाद सदर अस्पताल में मरिजों के बीच फल वितरण किये एवं वृक्षा रोपण किया गया। वहीं श्री यादव को बधाइयां देते हुये कार्यकर्ताओं ने उन्हें दीर्घायु एवं जीवन में सफलता की कामना किया है। कहा है कि तेजस्वी प्रसाद यादव बेहद कम समय में न केवल बिहार की राजनीति में अपनी अलग जगह बनाए है बल्कि देश की राजनीति में भी उन्हें भविष्य के रूप में देखा जा रहा है। कहा कि श्री यादव का राजनैतिक करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा है, लेकिन इतने कम समय में ही उन्होंने जिस परिपक्वता और समझदारी से राजनीतिक पिच पर बैटिंग की है, उन्होंने कई लोगों को मुरीद बना दिया है। आज प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के कई नेता उनके बढ़ते राजनितीक कद व समझ को हैरत भरी नजरों से देखते है। इस मौके पर पूर्व विधान पार्षद अनुज कुमार सिंह, ई. सुबोध कुमार सिंह, राजद प्रवक्ता डॉ रमेश यादव, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष उदय उज्जवल, जिला पार्षद अनिल यादव, पैक्स अध्यक्ष राजू यादव, प्रखंड अध्यक्ष सुशील यादव, जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, वरीय नेता कुंदन यादव, नंद कुमार सिंह, टुनटुन सिंह सहित कई अन्य उपस्थित थे।