
औरंगाबाद। सदर प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत जम्होर के दुर्गा मैदान के प्रांगण में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। किसान चौपाल की अध्यक्षता अयोध्या विश्वकर्मा ने किया। जबकि संचालन ब्रजकिशोर कुमार ने किया। किसान चौपाल में प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित कृषि समन्वयक नंद किशोर कुमार एवं किसान सलाहकार मुकेश कुमार ने उपस्थित कृषक ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में उन्नत खेती की आवश्यकता है।

यदि किसान उन्नत खेती के लिए स्वयं को प्रशिक्षित कर ले तो वे खेतों में उत्पादन बढ़ा सकते हैं एवं उनकी आमदनी भी बढ़ सकती है। इस क्रम में गेहूं का पैदावार बढ़ाने के लिए 1 से 10 दिसंबर तक उसकी बुआई करने की बात कही। वहीं सरसों की खेती के बारे में भी बताया गया कि कम लागत वाली यह फसल है और इसमें मुनाफा ज्यादा हैं। इसी तरह अन्य कृषि समाधान, कृषि उपकरणों की साध्य साथन उपयोग का तरीका के बारे में भी समझाया। इस दौरान किसान चौपाल में सरपंच पप्पू ज्वाला सिंह, सुरेश विद्यार्थी, विभूति नारायण सिंह, राजू कुमार सिंह, प्रमोद मेहता, चंद्रावती देवी, रामदुलार प्रसाद, बेनी पासवान, कृष्णा प्रसाद, बिंदेश्वरी प्रसाद गुप्ता, साकेत कुमार सिंह, वार्ड सदस्य गोपाल प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।
 
				 
					













