– डी के यादव
मगध हेडलाइंस: कोंच(गया) मौसम का मिजाज अभी ठीक नहीं हुआ है। बुधवार को धूप और बादल के बीच आंख मिचौली होती रही। 10 एवं 11 फरवरी को एक बार फिर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है जिससे ठंढ़ बढ़ने की आशंका है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ अनूप चौबे ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 2 दिनों तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहने तथा 10 से 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवइया हवा चलने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम प्रभावित हो रहा है। बारिश के बाद फिर से ठंड बढ़ने की संभावना है। वहीं किसानों की मानें तो बारिश होने से मसूर की फसल पर ज्यादा प्रभाव पड़ेगा।