राजनीति

राजद महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनी सुमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा – महिला आरक्षण बिल भाजपा की जुमलेबाजी , लड्डू दिखाकर थाली खींचने का काम 

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। राजद महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुमन सिंह को मनोनीत किया गया है. इस अवसर पर नव मनोनित ज़िलाध्यक्ष को महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने मनोनय पत्र सौंपा हैं. दरसल रितु जायसवाल मंगलवार को औरंगाबाद पहुंची थीं. जहां पार्टी के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा रितु जायसवाल का भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने शहर के एक निजी होटल में अपने संगठन विस्तार एवं आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने तमाम वर्गों को ठगने का काम किया है, महिलाओं को आरक्षण के नाम पर लड्डू दिखाकर थाली खींचने का काम किया है, अगर उनकी मंशा साफ होती तो इसी चुनाव से महिला आरक्षण बिल लागू कर दिया जाता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. किसी भी महिला के लिए यह खुशी की बात नहीं है, इन्होंने सबके साथ धोखा किया है. मणिपुर की महिलाओं का हाल देखिए या फिर जो महिला रेसलर के साथ हुआ वह जनता देख रही है. इनका बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ झूठ है. 2024 के चुनाव में उनका जवाब देने के लिए महिलाएं ही काफी हैं। जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि राजद जाति धर्म से ऊपर उठ कर कार्य करती है. बिहार सरकार ने महिलाओं की उत्थान के लिए कई कार्य कीए है, हमारी पार्टी महिलाओं के सम्मान में सदैव तत्पर है , 2024 के लोकसाभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की विदाई तय है। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज देवी, मंजू यादव, देव प्रखंड अध्यक्ष सविता देवी, पूनम यादव, उषा रंजन, चंचला देवी, मनोरमा देवी, ललिता देवी, मालती देवी, ममता देवी, प्रदेश महासचिव कालेश्वर यादव, राघवेंद्र सिंह, राजू यादव, संतोष यादव, छात्र नेता चंदन कुमार, पंकज यादव, सुशील कुमार, विकास कुमार, अमित कुमार, सतेंद्र यादव सहित कई अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer