राजनीतिविविध

मनाई गई जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती

मगध हेडलाइंस: देव (औरंगाबाद) राष्ट्रीय नाई महासभा के तत्वाधान में देव स्थित आयोजित जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती कार्यक्रम की शुरूआत औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस दौरान सांसद ने जन नायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर, उनके जीवन कृत्य को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन हमेशा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए समर्पित रहा। उनके लिए ही वह परीश्रम करते रहे। कठिन परीश्रम के बल पर एक बार वह उपमुख्यमंत्री और फिर मुख्यमंत्री बने। उन्होंने अपने जीवन में संघर्ष को प्राथमिकता दी जिनका जीवन बेहद ही सादगी पूर्ण रहा हैं। कहा कि हर मुख्यमंत्री को इनसे प्रेरणा लेते हुए, समाज के उत्थान के लिए भेदभाव से रहित होकर सर्वसमाज के विकास के लिए कार्य करना चाहिए। वे एक महान समाजवादी नेता थे। समाज को आगे बढ़ाने के लिए सदैव तत्पर रहते थे। इस मौके पर राष्ट्रीय नाई समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रवेश ठाकुर, जिलाध्यक्ष पूर्व वार्ड पार्षद विनोद ठाकुर, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कुमार सिंह, जिलामंत्री सामाजिक कार्यकर्ता आलोक कुमार सिंह, रविन्द्र शर्मा, मुखिया दुलारे बिजेंद्र यादव, मुखिया इसरौर पंकज कुमार सिंह, पूर्व उप प्रमुख मनीष पाठक, दीपक सिंह, नंदवंशी सेना जिलाअध्यक्ष चंदन ठाकुर, भवानीपुर पंचायत के सरपंच प्रतीनिधि प्रमोद ठाकुर, भोला ठाकुर, मंटू ठाकुर, उदय ठाकुर, रामविलास ठाकुर, अजय ठाकुर, नाई समाज के कोषाध्यक्ष बिनय ठाकुर, सुनील प्रताप उर्फ मुन्ना ठाकुर, उपेंद्र ठाकुर, अमरजीत ठाकुर, नीरज सेन, जितेंद्र ठाकुर, गौतम ठाकुर समेत अन्य महिला-पुरुष बड़ी संख्या मौजूद रहें। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सज्जन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer