हादसा

विद्युत तार के संपर्क में आने से युवक की मौत, रफीगंज के एक गांव की हैं मामला

     – पप्पू यादव

औरंगाबाद। विद्युत की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब युवक अपने घर की पंखे का तार जोड़ रहा हैं। इसी क्रम वह अचानक विद्युत की संपर्क में आ गया जिसमें उसकी मौत हो गई। यह मामला रफीगंज थाना अंतर्गत मखदुमपुर गांव की हैं। जहां इस हादसे में विद्युत से झुलस कर युवक ने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान उस गांव निवासी बृजनंदन राम के 35 वर्षीय पुत्र योगेंद्र राम के रूप में की गई है। यह घटना शुक्रवार के देर शाम की बताई जा रही हैं। हालांकि इस घटना के बाद परिजनों ने युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत युवक को मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे में बाद भाई धर्मेंद्र कुमार, पत्नी शोभा देवी, पुत्र कृष्णा कुमार समेत अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं इस घटना से आसपास शोक व्याप्त है। वहीं इस मामले की सूचना मिलते ही एएसआई टुनटुन चौधरी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए ज़िला चिकित्सालय औरंगाबाद भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer