औरंगाबाद। मकान निर्माण के दौरान दीवार से दबकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल औरंगाबाद भर्ती करवाया गया। जहां उसकी चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है। यह मामला नगर थाना अंतर्गत नावाडीह मुहल्ले की है।
जहां गुरुवार की दोपहर अपना मकान निर्माण करा रहे एक युवक के उपर अचानक दीवार गिर पड़ा जिसमे उसे दबने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। घायल के परिजनों ने बताया कि वैसे वे मूल रूप से फेसर थाना अंतर्गत दरियापुर गांव के रहने वाले हैं। जबकि वह यहां पिछले कई सालों से मकान बना कर रह रहे हैं। इसी क्रम में आज यह हादसा हो गई। घायल युवक की पहचान अरविंद सिंह चंद्रवंशी के 22 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार चंद्रवंशी के रूप में की गई है।
फिलहाल घायल युवक की प्राथमिक इलाज के बाद उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अन्य जगह रेफर कर दिया गया।