डॉ ओमप्रकाश कुमार
औरंगाबाद। दाउदनगर-गोह- गया रोड स्थित सिहाड़ी और मखरा के बीच में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार शिक्षक 50 वर्षीय विजेंद्र कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये। वे दाउदनगर थाना क्षेत्र के देवदत्त पुर गांव के निवासी बताये जाते हैं। घटना गुरुवार की देर शाम की बतायी जाती है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वे सिहाड़ी से बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से जा रहे बाइक सवार ने धक्का मार दिया और वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिये दाउदनगर के अरविंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गयाज। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिये बड़े चिकित्सालयों में बाहर रेफर कर दिया है।