
डॉ ओमप्रकाश कुमार
औरंगाबाद। दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या आठ नालबंद टोली में जुआ खेलने से मना करने पर मारपीट की घटना घटने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना में चार लोग जख्मी हो गये। जख्मी लोगों में वार्ड संख्या आठ नालबंद टोली निवासी राजेंद्र चौधरी व उनका पुत्र आकाश कुमार, अविनाश कुमार व अभिमन्यु कुमार भारती शामिल हैंं। घटना गुरुवार के देर रात की बतायी जाती है। घटना के संबंध में राजेंद्र चौधरी द्वारा मुहल्ले के ही नौ लोगों को नामजद आरोपित बनाते हुये एक प्राथमिकी दाउदनगर थाना में दर्ज करायी गयी है, जिसमें कहा गया है कि सूचक के घर के पास पीपल के पेड़ के नीचे जुआ खेलने से मना करने पर आरोपितों ने गाली गलौज करते हुये मारपीट की घटना को अंजाम दिया। चारों घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाउदनगर में किया गया। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
One Comment