हादसा

वाराणसी में सड़क हादसे में दाउदनगर के चार महिलाओं की मौत, 28 घायल 

          डॉ ओमप्रकाश कुमार

दाउदनगर (औरंगाबाद) उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सड़क दुर्घटना में दाउदनगर निवासी चार महिलाओं की मौत घटना स्थल पर हो गयी, जबकि 28 लोग जख्मी हो गये। घटना वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र स्थित रमना पुलिस चौकी के सत्कार होटल के पास की बतायी जाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी श्रमिक पिकअप वाहन पर सवार होकर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से दीपावली त्यौहार को लेकर अपने घर दाउदनगर आ रहे थे। घटना बुधवार को करीब 10 बजे ओवरटेकिंग के दौरान पिकअप वाहन के असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराने के कारण यह दुर्घटना हुई। पिकअप वाहन पर कुल 32 लोग सवार थे, जिनमें चार महिलाओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। पिकअप पर सवार 11 पुरुष घायल हुये हैं, जिसमें सात गंभीर रूप से घायल हैं। पिकअप पर 12 महिलाएं सवार थे जिनमें से चार की मौत घटनास्थल पर हो गयी और आठ गंभीर रूप से घायल हैं। पिकअप पर नौ बच्चे सवार थे, जिनमें तीन गंभीर रूप से घायल हुये हैं। सभी घायलों को लंका पुलिस द्वारा उपचार के लिये बीएचयू के ट्रामा सेंटर में ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संवाद प्रेषण तक 19 लोगों का इलाज वाराणसी में चल रहा है जबकि अन्य लोगों को साधारण चोटें आयी हैं। मृतकों में दाउदनगर निवासी 29 वर्षीया लीलावती, 17 वर्षीया रूपा 22 वर्षीया अंशु व 22 वर्षीया कौशल्या शामिल हैं। घायलों के नाम- घायलों में दाउद नगर निवासी सुदामा पवार, पुत्र- कल्लू प्रसाद (30 वर्ष) ,किरण देवी पत्नी खूब लाल प्रसाद(25 वर्ष), काजल पुत्री -खूब लाल प्रसाद (2 वर्ष), ममता पत्नी- अनिल पटेल (20 वर्ष), पूजा पत्नी -सुनील(25 वर्ष), दुलारी देवी पत्नी- कल्लू प्रसाद (48 वर्ष), राहुल पुत्र- काशीनाथ प्रसाद (23 वर्ष),सत्यम पुत्र- राजू (4 वर्ष), सलोनी पुत्री- राजू(5 वर्ष), सनीता पुत्री -राजू (33 वर्ष), अनिता पत्नी -सुदामा(25 वर्ष), दीपा पुत्री- सुदामा (2 वर्ष), सावित्री पुत्र -कल्लू प्रसाद(17 वर्ष), रवि पुत्र- कैलाश(3 वर्ष), विनोद प्रसाद पुत्र -परमेश्वर प्रसाद(30 वर्ष), गोलू पुत्र- विनोद कुमार(4 वर्ष), छोटी पुत्री- विनोद कुमार (3 वर्ष), संतोष पुत्र- कटारी (18 वर्ष), कल्लू प्रसाद पुत्र -केवल वर्मा (38 वर्ष), उमेश पुत्र -कल्लू प्रसाद (25 वर्ष), चंद्रमा पुत्र -उमेश(3 वर्ष), सुनील पुत्र- विश्वनाथ प्रसाद (23 वर्ष), सोनू पुत्र -सुनील (4 वर्ष), बबलू पुत्र- कल्लू (17 वर्ष),दीया पुत्री- सुदामा (3 वर्ष), रीता पत्नी -उमेश (28 वर्ष), दुबलाल पुत्र नागेश्वर प्रसाद(25 वर्ष), शंकर कुमार पुत्र बंधु कुमार (28 वर्ष) शामिल हैं। यह ग घटना की जानकारी मिलते ही दाउदनगर शहर में सन्नाटा सा पसर गया. आपस में दबे जुबान से बातचीत करने लगे कि एक तरफ दिवाली की खुशी और दूसरी तरफ मौत का गम पूरे शहर को फीका कर दिया। इसके जैसी जानकारी ताती समाज के लोगों को हुई तो अपने अपने वाहन से घटना स्थल पर रवाना हो गए तथा यहाँ के लोग घायल एवं मृतक के परिजन के घर पर पहुंचकर शोक व्यक्त करने लगे। सभी लोग काम करने के लिए बाहर गए थे और काम करने के बाद वापस घर पर लौट रहे थे. किसी का दरवाजा बंद है तो किसी का घर किराए पर लगा हुवा है। मृतक की पहचान के लिए ताती समाज के समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि भाजपा नेता नारायण प्रसाद तांती एवं वार्ड संख्या 20 वार्ड पार्षद प्रतिनिधि प्रशांत कुमार ताती के द्वारा सभी के घर पर जाकर दुख व्यक्त किया और जायजा लिया कि वह कितना दिन पहले घर से गए थे और उनके सदस्य का क्या हाल है। शहर में शव आने का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer