विविध

दिवाली के अवसर पर छात्र छात्राओं के द्वारा बनायी गयी रंगोली

                 डॉ ओमप्रकाश कुमार 

औरंगाबाद। दीपावली के अवसर पर दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय के लिए डीवाइन स्ट्रीम मिशन स्कूल में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली बनायी गयी.इसमें विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. रंगोली बनाने में रूपांजली कुमारी, संजना कुमारी, रश्मि कुमारी आदि ने भाग लिया. मौके पर विद्यालय के प्रबंधक लव कुश कुमार ,गोलू कुमार ,वीरेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, हिमांशु शास्त्री, रोहित कुमार, संजीव कुमार, राजकिशोर, ऋषि शर्मा ,प्रिया शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। निदेशक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि दीपावली दीपों का त्योहार है। आध्यात्मिक रूप से यह ‘अन्धकार पर प्रकाश की विजय’ को दर्शाता है। भारतवर्ष में मनाए जाने वाले सभी त्यौहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है। माना जाता है कि दीपावली के दिन अयोध्या के राजा राम अपने चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात लौटे थे। इस विद्यालय में प्रतिवर्ष रंगोली बनाकर छात्र-छात्राओं अंदर की कला को निखारने में मदद मिलता है और बच्चे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer