क्राइम

नाली विवाद में हिंसक झड़प, पांच की हालत गंभीर, टूटा हाथ-फूटा सिर 

औरंगाबाद। दो पक्षों में नाली विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गई जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद परिजनों की मदद से सभी को जिला चिकित्सालय औरंगाबाद में भर्ती करवाया गया।यह मामला बारूण थाना अंतर्गत चुरा गांव की हैं।

जहां पूर्व से चली आ रही नाली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जिसमें मारपीट के दौरान पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में घायलों की पहचान राजेंद्र राम, आजाद राम, कृष्णा राम, प्रयाग राम एवं राजकुमार राम के रूप में की गई है।

इस घटना में घायलों की हालत अत्यंत चिंताजनक बताई जा रही है। बताया जाता है कि नाली को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा है जिसमें अब तक कई बार समझौता कराया गया लेकिन इसके बावजूद शुक्रवार की शाम नाली विवाद का यह मामला हिंसक मारपीट में दबदील हो गई।

इस दौरान दूसरे पक्ष से गणपत राम, राजेश पासवान, हरेंद्र पासवान, उपेंद्र पासवान, मुखिया पासवान, गुड्डू पासवान सहित दर्जनों लोगों ने लाठी-डंडे एवं गड़ासा से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें पांच व्यक्तियों की हालत चिंताजनक बताई जा रही हैं। इस दौरान राजेंद्र राम का हाथ टूट गया तथा आजाद राम का सिर गंभीर रूप से फट गया।

वहीं प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला चिकित्सालय में भर्ती घायलों के परिजनों के साथ आरोपियों ने एक बार फिर जानलेवा हमला कर दिया तथा बुरी तरह लोगों को पीटा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer