हादसा

घर के बाहर खेलते बच्चें की पईन में डूबने से मौत

औरंगाबाद। नहर के पईन में डूबने से एक दो वर्षीय  बच्चें की मौत हो गई। दरअसल यह मामला खुदवा थाना अंतर्गत भदुआ गांव की है। जहां पईन किनारे डूबने से एक बच्चें की मौत हो गई। मृतक बच्चें की पहचान उस गांव निवासी रंजन विश्वकर्मा के पुत्र परम कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता हैं कि बच्चा खेलने के लिए घर से बाहर गया हुआ था।

काफ़ी देर बाद जब वह घर वापस नहीं लौटा नहीं तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान काफी खोजबीन के बाद पास के ही नहर किनारे पईन से उसका शव बरामद किया गया। इस घटना के बाद उसके परिवार जनों में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों रो- रोकर बुरा हाल है। इधर मामले की सूचना मिलते ही खुदवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ठाकुर घटना स्थल पर पहुंचे और मृत बच्चें की शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के मुताबिक सोमवार को वह बच्चा अपने घर के आगे खेल रहा था। इसके बाद वह लापता हो गया। जब उसके परिजन घर से बाहर उसे खेलते हुए नहीं देखा तो उसे अनहोनी की आशंका हुई। परिजन इधर-उधर खोजने लगा। काफी खोजबीन के बाद भी बालक नहीं मिला। इसके बाद खोजते हुए परिजन जब प‌इन किनारे गए तो बच्चे को वहां मृत अवस्था में पाया। इस घटना में परिजनों ने आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer