डॉ ओमप्रकाश कुमार
दाउदनगर (औरंगाबाद )महात्मा फुले समता परिषद के जिला कार्यकारिणी की बैठक दाउदनगर के गोह- गया रोड स्थित एक होटल में जिलाध्यक्ष एवं ओबरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी अजय कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में महात्मा फुले समता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सिंह कुशवाहा उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि संगठन को पंचायत स्तर तक सशक्त बनाना है। जो लोग भी इस संगठन से जुड़ना चाहते हैं, उन्हें संगठन से जोड़ना है। समाज के अंदर जो परेशानियां है, उसे दूर करने का प्रयास करना है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के विचारों को गांव-गांव व जन-जन तक पहुंचाना है। संगठन के प्रदेश सचिव आरके सिन्हा, पूर्व विधायक सहदेव पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष राजाराम गुप्ता, प्रदेश महासचिव रामकुमार वर्मा ,कुटुंबा प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र चंद्रवंशी, अशोक मेहता, जैनेंद्र कुशवाहा, बैजनाथ मेहता, विनोद मेहता, संतोष कुशवाहा, अरुण मेहता, निर्भय कुमार, रंजीत कुमार, बलवंत राय, रवि मल्होत्रा, गुड्डू कुमार ,प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।