विविध

सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ से भक्तिमय हुआ मडूका

   – डी के यादव

मगध हेडलाइंस : कोंच (गया) प्रखंड के तिनेरी पंचायत के ग्राम मडूका में चल रहे श्री रुद्र महायज्ञ में शनिवार को अपने समर्थकों के साथ मुखिया प्रत्याशी पिंकी कुमारी शामिल होकर लोगों के उज्ज्वल भविष्य व क्षेत्र के उन्नति के लिए कामना की हैं। वहीं, छात्र नेता सह स्वराज पार्टी जिलाध्यक्ष शम्भु नाथ यादव ने बताया कि तिनेरी पंचायत के ग्राम मडूका में शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद शिव लिंग के साथ कई देवताओं की मूर्तियों की स्थापना के लिए मंगलवार से सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ प्रारंभ हुआ। जो आगामी 25 जनवरी तक चलेगा। इसके पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई थी। घोड़े के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा में 500 कन्याओं और महिलाओं ने भाग लिया था। इस शोभायात्रा में घोड़े के अलावा क्षेत्र के महिला पुरुष बच्चों की काफी भीड़ देखी गई थी। इस शोभायात्रा में देवी देवताओं का जयघोष करते हुए गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा था। मौके पर यज्ञ के अध्यक्ष राजेन्द्र पासवान, अजय पासवान, पतिराम, राजेश यादव, सन्नी यादव, बल्क राज कुमार, सहंगू यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer