
(मिथिलेश कुमार)
मगध हेडलाइंस: अंबा (औरंगाबाद)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष सह संसदीय बोर्ड सदस्य चंद्र भूषण कुमार सिंह उर्फ लोहा सिंह के आवास पर जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती मनाई गई। इस दौरान जननायक के छायाचित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि कपूरी ठाकुर गरीब, वंचित व पिछड़े वर्ग के मसीहा थे। उन्होंने जाति और धर्म से ऊपर उठकर समतामूलक समाज के निर्माण अपना जीवन समर्पित कर दिया।
वहीं लोजपा के जिला उपाध्यक्ष सह अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद के प्रदेश महासचिव संजय पासवान ने कहा कि जननायक को मंडल मसीहा के नाम से भी जाना जाता है। गरीबी,शोषण से मुक्त समाज में समानता की विचारधारा को अपनाकर जयंती को सार्थक किया जा सकता है। इस दौरान प्रवक्ता रोहित कुमार सिंह, संजय पासवान, लोहा सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित हुए।