औरंगाबाद। नवीनगर प्रखंड स्थित टंडवा सूर्य मंदिर के प्रांगण में 19 नवंबर को पुनपुन महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस महोत्सव की पूरी तैयारी हो चुकी है।इस आशय की जानकारी देते हुए जनेश्वर विकास केंद्र के केंद्रीय सचिव सह पुनपुन महोत्सव के संरक्षक सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुनपुन महोत्सव की शुरुआत पुनपुन उद्गम स्थल के पास से होगी। सर्वप्रथम उद्गम स्थल के पास षोडशोपचार विधि से पूजा पाठ होगी। तत्पश्चात, वहां से शोभा यात्रा निकाला जाएगा। शोभा यात्रा टंडवा सूर्य मंदिर के प्रांगण में आएगी। उसके बाद प्रांगण में पुनपुन की धार्मिक महिमा विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई है। संगोष्ठी में पुनपुन महोत्सव में विशेष योगदान देने वाले आयोजकों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।इसके बाद महा आरती एवं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। संरक्षक ने यह भी कहा कि महोत्सव में राजनैतिक प्रबुद्ध जनों बुद्धिजीवियों, स्थानीय कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों की विशेष सहभागिता होगी।
Related Articles
Check Also
Close
-
सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत, दो की हालत चिंताजनकSeptember 6, 2022
-
आयुष्मान कार्ड जागररुकता रथ को सीएस ने किया रवाना, लोगों को करेगा जागरूकSeptember 27, 2022
-
ज़िले में 19 जनवरी 2022 तक जारी रहेगा शीतलहरी का कहरJanuary 14, 2022