राजनीति

अब हर खेत को मिलेगा पानी, जिला पार्षद की पहल पर उप मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति 

नहर उड़ाही से मिलेगा किसानों को राहत 

मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। किसानों की समस्या पर जिला पार्षद शंकर यादव ने गंभीरता दिखाया है। वे विगत दिनों ज़िला परिषद औरंगाबाद की बैठक में मदनपुर प्रखंड अंतर्गत केशहर नदी से निकले दो नहरों के उड़ाही की मांग उठाई थी लेकिन उस पर कोई ठोस पहल नहीं हुई। इसके उपरांत जिला पार्षद ने हाल ही में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव से मुलाकात की और इलाके के किसानों से जुड़े समस्याओं से अवगत करवाया।

साथ ही महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना के तहत मामले में पहल करने की मांग की थी जिसके मद्देनजर उप मुख्यमंत्री ने उक्त नहर का उड़ाही की स्वीकृति दे दी है। इससे केशहर पूर्वी एवं केशहर पश्चिमी नहर की उड़ाई की रास्ता अब साफ़ हो गया है। नहर उड़ाही का कार्य जल्द प्रारंभ किया जाएगा।

जिला पार्षद ने बताया कि यह उत्तर कोयल नहर से संबंधित नहर है जिसमें सिल्ट जमा होने से पानी का प्रवाह बाधित हो गया है। इलाके में सिंचाई का साधन न होने से हजारों एकड़ भूमि असिंचित रहती हैं लेकिन अब उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का स्वीकृति मिलने से नहर की उड़ाही का कार्य शुरू किया जाएगा जिससे हजारों एकड़ भूमि सिंचित होगी। वर्षो से लंबित किसानों की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि कृषि इस इलाके के लोगों का मुख्य पेशा है लेकिन सिंचाई का साधन उपलब्ध न होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिला पार्षद ने उप मुख्यमंत्री को बधाई दी हैं।

Related Articles

विदित हो कि यह स्वीकृति जिला पार्षद के संघर्षों को बयान करती हैं। वह संघर्ष की निरंतर गतिशीलता पर हमेशा बल देते हैं। समाज सेवा व जनता हित से जुड़े मुद्दों को भरसक प्राथमिकता देते हैं। जनता सेवा को अपनी आन-बान और शान समझते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer