– रामविनय सिंह –
मगध हेडलाइंस: गोह (औरंगाबाद) देवकुंड स्थित बनतारा मुख्य मार्ग के समीप शिवाजी के प्रतिमा निर्माण को लेकर कल यानी शनिवार को भूमि पूजन किया जायेगा। हसपुरा जदयू प्रखंड अध्यक्ष चंद्रेश पटेल ने बताया कि देवकुंड में शिवाजी की मूर्ति की स्थापना को लेकर मठाधीस कन्हैया नंद पूरी के द्वारा भूमि दान में दिया गया है। गुरुवार को मठाधीस कन्हैया नंद पूरी के साथ चंद्रेश पटेल, जय प्रकाश सिंह, राजेन्द्र सिंह, कमाख्या नारायण सिंह ने भूमि पूजन स्थल का जायजा लिया।इस दौरान जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि मूर्ति के साथ साथ शिवाजी पार्क का निर्माण कराया जायेगा। वही मठाधीश ने कहा कि वीर शिवाजी के प्रतिमा का निर्माण होने से देवकुंड नगरी में चार चांद लग जायेगा। देवकुंड में भूमि पूजन के बाद गोह प्रखंड मुख्यालय के पोखरा पर नव निर्मित शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण मंत्री के द्वारा किया जाएगा। जानकारी देते हुए बर्मा खुर्द पैक्स अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह उर्फ लड्डू ने कहा कि प्रतिमा अनावरण को लेकर तैयारी अंतिम चरम पर है।मंत्री श्रवण कुमार के साथ काराकाट सांसद महाबली सिंह गोह विधायक भीम सिंह यादव के साथ कई अन्य अथिति रहेंगे।