
औरंगाबाद। नबीनगर प्रखंड स्थित टंडवा ठाकुरबाड़ी मंदिर के प्रांगण में पुनपुन महोत्सव 2022 की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रसिद्ध समाजसेवी सीताराम वैद्य ने की। बैठक में सदस्यों ने आपसी विचार समन्वय किया एवं 19 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा को पुनपुन महोत्सव, एकदिवसीय मनाने का निर्णय लिया। महोत्सव का स्थल सूर्य मंदिर टंडवा के पश्चिम किनारे की ओर पुनपुन नदी के तट के समीप रखा गया। महोत्सव को उत्कृष्ट बनाने हेतु विजय शंकर उर्फ पिंटू को एवं जनेश्वर यादव जी को सलाहकार पद पर मनोनयन किया गया।वही पंचायत प्रतिनिधि चंदन कुमार को महोत्सव के लिए पोस्टर बैनर व्यवस्था करने की जिम्मेवारी दी गई। महोत्सव के अन्य कार्यक्रमों में शोभा यात्रा, पुनपुन उद्गम स्थल का पूजन उसके बाद दिन में विचार गोष्ठी करने का निर्णय लिया गया। विचार गोष्ठी का विषय “पुनपुन मैया का महत्व एवं पुनपुन महोत्सव का औचित्य” रखा गया। रात्रि में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करने का निर्णय लिया गया। प्रायोजक, पत्रकार बंधु, गणमान्य सज्जन वृंद को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया। आज के महत्वपूर्ण बैठक में अरुण सिंह, राजेश अग्रवाल, चंदन कुमार, कमलेश कुमार सिंह, विश्वनाथ तिवारी, शंकर प्रसाद, पिंटू सिंह, पीके सिंह, अंकुर सिंह, जानकी मेहता, जे एन सिंह, नित्यानंद तिवारी, नरेश मेहता, रणविजय सिंह, दीनानाथ, चंदन कुमार, जनेश्वर यादव सहित अन्य उपस्थित थे।