विविध

जन्माष्टमी महोत्सव में चौथे दिन रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

– रामविनय सिंह –

मगध हेडलाइंस: गोह (औरंगाबाद) गोह के तुलसी बिगहा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति द्वारा आयोजित गोह में गुरुवार के दिनभर श्रीकृष्ण जन्मष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। इस दौरान राधा-कृष्ण से जुड़े कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में पहुचे सुपर स्टार कलाकार राजा मंडल ने अपने गीत.. बड़ा नटखट है कृष्ण कन्हय्या, शाम ढले जब यमुना किनारे….कान्हां बजाए बांसुरिया, प्रस्तुति खासी सराही गई। कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजकों ने मुख्य अतिथि व कई गणमान्य लोगों को सम्मानित करते हुए किया। इस दौरान आयोजकों ने सम्मानित अतिथियों को फूलों का माला एवं अंग वस्त्र के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का प्रतीक चिन्ह सप्रेम भेंट की। कार्यक्रम का संचालन बिकास कुमार ने किया।इसके पूर्व काराकाट सांसद महाबली सिंह,गोह विधायक भीम कुमार सिंह को कमिटी द्वारा स्वागत किया गया।वही पुलिस की चुस्त दुरुस्त ब्यवस्था को देखते हुए कमिटी ने थानाध्यक्ष कमलेश पासवान व एएसआई लाल साहेब तिवारी को शेहला बांधकर समानित किया गया।

शुक्रवार को होगी छठी, निकलेगी सोभा यात्रा – कमिटी के अजय यादव ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पिछले चार दिनों से रंगारंग धार्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही है।आज यानी शुक्रवार को श्री कृष्णा छठी हार के आयोजन के साथ-साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें हाथी घोड़ा से सुशोभित गाजियाबाद के साथ पूरे गोह बाजार का भ्रमण करते हुए श्री कृष्ण की पालकी को नगर भ्रमण कराया जायेगा। जहां पूरे गोह वासी भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप का दर्शन करेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ये रहे मौजूद – कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक अजय यादव अध्यक्ष दीपक दिनकर, संजय यादव भोला यादव आशुतोष यादव सुरेंद्र यादव चंदन यादव पप्पू यादव श्याम किशोर यादव ईश्वर दयाल यादव नॉलेज यादव नीरज पासवान राहुल यादव लव कुश यादव सुबोध यादव विकास यादव,पीयूष कुमार, संतोष कुमार राजेश यादव विनोद विकास कुंदन शत्रुंजय मनोज जसमेन्द्र, सुभाष, गुड्डू यादव, साधु, राजेश, धर्मेंद्र, मृतुजय यादव लव कुश यादव के इंद्रजीत यादव साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer