
– मिथिलेश कुमार –
मगध हेडलाइंस: अम्बा (औरंगाबाद)। शारदीय नवरात्र के सप्तमी के दिन देवी मंदिर अम्बा के प्रांगण में ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्रह्मकुमारी मुख्य संचालिका सविता दीदी, अंचलाधिकारी अभय कुमार एवं अम्बा थानाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान भारत के विभिन्न राज्यों के तीर्थस्थानों के ज्योतिर्लिंग सोमनाथ, मलिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर, विश्वनाथ, त्रियंबकेश्वर, बैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वरम, गृष्णेश्वर के दर्शन आम जनमानस को कराए गए। मुख्य संचालिका सविता दीदी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निराकार परमपिता परमात्मा की सही पहचान एवं स्वयं की पहचान करना है। उन्होंने लोगों को ज्ञान और राजयोग करने का निमंत्रण दिया और आग्रह किया कि इस संस्था से जुड़कर तनावमुक्त और व्यसन मुक्त चरित्र का निर्माण कर सकते हैं। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अम्बा की संचालिका देवी दीदी ने काकी आप लोगों का परमात्मा के घर में स्वागत है। यहां आकर आप निशुल्क ज्ञान और अध्यात्म सीख सकते हैं। ब्रह्मकुमारी के द्वारा आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 29 मार्च को रात्रि 8:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस दौरान ब्रम्हाकुमारी अम्बा शाखा की बेबी बहन, बबली बहन, प्रवीण गुप्ता, प्रो. सुनील सिंह, शिव शंकर पांडेय, अवध शर्मा, रंजीत गुप्ता, शंभू शरण, अमित मालाकार, संजय मालाकार, राजू आदि लोग मौजूद थे।