मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। भीषण गर्मी और लू के मद्देनजर कोर्ट की मॉर्निंग समय अवधि को बढ़ाने की मांग की गई है। इस मामले में अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि 17 जून तक कोर्ट मॉर्निंग में संचालित किया जाना निर्धारित है। इसके बाद पुनः कोर्ट सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित किया जाएगा। लेकिन फिलहाल भीषण गर्मी और लू से आम अवाम परेशान हैं। ऐसे में अधिवक्ताओं एवं न्यायिक कर्मचारियों को काम करना मुश्किल है। वहीं मुवक्किलों को भी कोर्ट पहुंचने में परेशानी होगी। उन्होंने बताया कि 17 जून के बाद एक सप्ताह तक व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद मॉर्निंग में संचालित किया जाए, जिसको लेकर उन्होंने जिला जज सम्पूर्णानंद तिवारी से मुलाकात की हैं। ताकि इस भीषण गर्मी और लू से अधिवक्ताओं, मुवक्किलों और न्यायिक कर्मचारियों को राहत मिल सके।
Related Articles
Check Also
Close
-
पॉक्सो के कांड में दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, भेजे गए जेलOctober 14, 2023
-
कमलेश प्रसाद सिंह के अवकाश ग्रहण पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजनSeptember 5, 2023