– महताब अंसारी
कोंच(गया) ईद की तारीख का एलान हो गया है देशभर में तीन मई को ईद का त्योहार धूम धाम से मनाया जाएगा। मौलाना रशीद फरंगी महली इमाम ईदगाह लखनऊ की तरफ़ से ईद की तारीख का ऐलान किया गया है। जिसे लेकर प्रखंड के कोंच मस्जिद में 8:00 बजे, काबर ईदगाह में 8:30 बजे, सिंदुआरी मस्जिद में 8:00 बजे, ढिबरी मस्जिद में 7:00 बजे, नेहोरा मस्जिद 7:30 बजे सहित अन्य स्थानों पर नमाज अदा की जाएगी। आज सोमवार को तीसवाँ रोज़ा हुआ और मंगलवार को ईद-उल-फ़ित्र होगी। बता दें, मुसलमानों का त्योहार ईद मूल रूप से भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्योहार है। इस त्योहार को सभी आपस में मिल के मनाते हैं और खुदा से सुख-शांति और बरक्कत के लिए दुआएं मांगते हैं। जानकारी के मुताबिक, ईद उल-फ़ित्र या ईद उल-फितर मुस्लमान रमज़ान उल-मुबारक के एक महीने के बाद एक मज़हबी ख़ुशी का त्यौहार मनाते हैं। जिसे ईद उल-फ़ित्र कहा जाता है। ये यक्म शवाल अल-मुकर्रम्म को मनाया जाता है। ईद उल-फ़ित्र इस्लामी कैलेण्डर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है। इस्लामी कैलंडर के सभी महीनों की तरह यह भी नए चाँद के दिखने पर शुरू होता है।