
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय देवकुंड महोत्सव का आयोजन किया गया जिसका आज औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा एवं जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री द्वारा संयुक्त रूप से उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बिहार गीत से की गई। सासंद श्री कुशवाहा ने देवकुंड महोत्सव मनाने के साथ-साथ देवकुंड धाम को राज्य के मुख्य पर्यटन स्थल में से एक शामिल करने का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजने की बात कहीं हैं। उन्होंने कहा कि देवकुंड का इतिहास पुराना है। यहां प्राचीन ऐतिहासिक सरोवर है। देवकुंड को पर्यटन स्थल का दर्जा मिले। इसके लिए हमारी भी प्रयास होगी। महोत्सव के आयोजन से स्थानीय कलाकारों को अवसर मिलता हैं , इससे सांस्कृतिक के साथ – साथ अर्थव्यवस्था के विकास का भी अवसर मिलता हैं। जिलाधिकारी ने भी देवकुंड महोत्सव के महत्व को बताया। साथ ही महोत्सव में आये दर्शक के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। पहले दिन महोत्सव में स्थानीय व बाहरी कलाकारों के सुरों की महफिल सजी और लोगों ने इसका खूब आनंद उठाया। महोत्सव में दाउदनगर अनुमंडल पदाधिकारी, गोह बीडीओ, सीओ, देवकुंड धाम के महंत, सभी जन प्रतिनिधि एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।