
मगध हेडलाइंस: औरंगाबाद। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. सुबोध मेहता सोमवार को औरंगाबाद पहुंचे और इंडिया गंठबंधन के उम्मीदवार अभय कुमार सिंहा उर्फ अभय कुशवाहा के पक्ष में लोगों से वोट की अपील की। इस मौके पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. सुबोध मेहता, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ सुरेश पासवान, नवीनगर विधायक विजय कुमार उर्फ डब्लू सिंह, जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे। शहर के फारम पर स्थित एक निजी होटल में प्रेस को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. सुबोध मेहता ने कहा कि वर्ष 2024 का पहला ऐसा लोकसभा चुनाव होगा जिसमें जनमानस के मुद्दों का अपहरण कर लिया गया है। सरकार में बैठे लोग सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर प्रजातांत्रिक व्यवस्थाओं को धूमिल किया हैं और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को आगे किया जा रहा हैं। मौजूदा सरकार द्वारा प्रेस को भी चोट पहुंचाया जा रहा हैं। श्री मेहता ने कहा कि इंडिया अलाइंस पुरी तरह मजबूत है और आगे भी मजबूत रहेगा। हमारी यह गठबंधन मिल का पत्थर साबित होगा और जिस सामाजिक लड़ाई को राम मनोहर लोहिया, कर्पूरी ठाकुर या लालू प्रसाद यादव ने जारी रखा, उस पथ पर अग्रसर रहेंगे। श्री मेहता ने कहा कि केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है। देश की संस्थाओं को निष्पक्ष नहीं छोड़ा जा रहा है। देश में अघोषित तानाशाही है। यही वजह से देश के गौरवशाली इतिहास को खत्म कर मोदी इतिहास बनाया जा रहा है। रेल्वे में नौकरियां खत्म कर अग्निवीर की बहाली की जा रही हैं। जीएसटी से महंगाई चरम सीमा पर हैं, सरकारी संस्थाओं को बेचा जा रहा हैं। किसान सड़क पर आंदोलित है। इनका कर्पोर्ट घरानों से बेहतर ताल्लुक हैं। उन्होंने कार्पोर्ट से जुड़े लोगों के 12 लाख करोड़ रूपए माफ कर दिया। उनका किसानों से किया गया वादा जुमला साबित हुआ। श्री मेहता ने सांसद सुशील कुमार सिंह के बीते 15 सालों के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस दौरान सांसद ने यहां के लोगों से किए गए, किसी वादों को पूरा नहीं किया। इनके प्रयास से उत्तर कोयल नहर सिंचाई परियोजना का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 में स्वयं शिलान्यास तो किया लेकिन आज तक किसानों को खेतों तक पानी नहीं पहुंचा। सांसद ने जनहित से जुड़े एक भी मुद्दे को पुरा नहीं किया। इनके झूठे दावे और वादे की इस बार जनता जरूर जबाब देगी। आरएसएस के किताब में एकलवाद का जिक्र हैं जिस पर ये लगातार अग्रसर है। आज के समय में देश भर में सबसे महंगा विद्युत बिहार के लोगों को मिल रहा हैं। जबकि प्रधनामंत्री बीते कुछ दिनों में बिहार में अब तक पांच बार आ चुके है लेकिन उन्होंने प्रदेश के लिए कुछ नहीं दिया। वहीं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ सुरेश पासवान ने कहा कि यह कोई चुनाव नहीं बल्कि लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है जिसमें सबकी भागीदारी सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि देश में नफरत और आतंक के खिलाफ एक मजबूत लड़ाई हो ताकि सभी आजादी की जिंदगी जी सकें। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के व्यापक एकता का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार तानाशाही के ऐसे स्तर पर पहुंच चुकी है कि यह संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और संस्थानों के अस्तित्व के लिए खतरा बन चुकी है। जनता रोजगार, मकान, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए वोट देती है, लेकिन आरएसएस ने इससे मिली ताकत को अपना एजेंडा आगे बढ़ाने के लिए प्रयोग कर रही है जिसे इस चुनाव के माध्यम से खत्म कर देना है। इस मौके पर नवीनगर विधायक विजय कुमार उर्फ डब्लू सिंह ने भी इंडिया अलाइंस उम्मीदवार अभय कुमार सिन्हा उर्फ अभय कुशवाहा के पक्ष में मतदान की अपील की हैं। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर युवाओं को गुमराह करना बंद करे। युवाओं के लिए भाजपा ने कभी नहीं सोचा। रोजगार के नाम पर चुनाव लड़ने की बजाय सरकार राम के नाम पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा राम के नाम पर वोट और नोट दोनों कमा रही है। वह राम के नाम पर धंधा कर रही है। इलेक्ट्रोल बॉन्ड के तहत करोड़ो रूपयों का फ्रॉड किया। इस अवसर पर राजद ज़िला प्रवक्ता डॉ राजेश यादव, ज़िला पार्षद अनिल यादव, पूर्व रफीगंज पूर्व प्रमुख रणविजय यादव, उदय उज्जवल, राजू यादव, विकास यादव, सोनू कुमार, चंदन कुमार , शत्रुघ्न कुमार सहित कई अन्य मौजूद रहे।