
औरंगाबाद। सांसद सुशील कुमार सिंह ने औरंगाबाद ज़िले के कुटुंबा प्रखंड के 12 पंचायत समिति सदस्यों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाया है। यह कार्यक्रम गुरूवार को ज़िला मुख्यालय स्थित सासंद आवास पर आयोजित किया गया। जहां सर्व प्रथम पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी पंचायत समिति सदस्यों को संसद ने अंग वस्त्र व फूलमाला पहना कर स्वागत किया।
तत्पश्चात सांसद ने कहा कि भाजपा सर्वसमाज की चिंता करती हैं। आप सभी नये सदस्यों का पार्टी में स्वागत है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा कमजोर और उपेक्षित वर्ग के उन्नयन यथा सर्व समाज की विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। भाजपा ने बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए तथा सभी को आगे बढ़ाने का काम किया है। भाजपा ने तमाम ऐसी कल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं, जिनका लाभ लोगों को मिल रहा है।
इस दौरान सदस्यता ग्रहण करने वालों में परता पंचायत समिति सदस्य राजेन्द्र यादव, वर्मा से अजय कुमार मेहता, पिपरा बगाही से जियाउद्दीन अंसारी, घेउरा से समिति प्रतिनिधि शिवशंकर पासवान, वर्मा से बबन राम, डुमरी से रमेश चौधरी, अंबा से अतुल कुमार पांडेय एवं अंबा से प्रतिनिधि कंचन कुमार गुप्ता , महाराजगंज रंजीत प्रसाद, दधपा से प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, भरौंधा से प्रतिनिधि संजय चौहान, मटपा से दिलीप पासवान, परता से पूर्व मुखिया बनारसी पासवान सहित इसके अलावा वार्ड सदस्य नूर हसन शामिल हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, भाजपा वरीय नेता रविन्द्र शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक सिंह, बिजेन्द्र सिंह उर्फ भोला सिंह, राकेश कुमार देवता, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनय सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक जितेन्द्र गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य हुमायूं अंसारी, सामाजिक कार्यकर्ता मृत्युंजय सिंह, वार्ड सदस्य प्रभात सिंह, पूर्व मुखिया संजय सिंह, मुन्ना सिंह समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।