राजनीति

भारत बंद का यातायात पर दिखा असर, तीनों कृषि कानून को वापस लेने की मांग

      डॉ ओमप्रकाश कुमार

औरंगाबाद। किसान मोर्चा के आह्वान पर तीनों कृषि कानून के विरोध में आयोजित भारत बंद का दाउदनगर में यातायात पर देखा गया। बंद समर्थकों द्वारा करीब पांच घंटा तक भखरुआं मोड़ पर एन एच 139 स्थित औरंगाबाद- पटना मुख्य पथ एवं दाउदनगर-गोह- गया पथ को जाम कर दिया गया। बंद समर्थकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुये तीनों कृषि कानून को वापस लेने की मांग की। बंद का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव कामता प्रसाद यादव एवं भाकपा माले के प्रखंड सचिव चंद्रमा पासवान ने किया। भारत बंद के समर्थन में राजद, अखिल हिंद फारवर्ड ब्लाक एवं प्राथमिक शिक्षक संघबी(गोप गुट) के नेता भी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय पार्षद जनार्दन प्रसाद सिंह व संचालन राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज ने किया। बंद समर्थकों ने तीनों कृषि कानून को किसान एवं मजदूर विरोधी बताते हुये वापस लेने की मांग की। अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के जिला सचिव राजकुमार भगत, पूर्व प्रखंड सचिव मदन प्रजापत, पूर्व मुख्य पार्षद धर्मेंद्र कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, अखिल हिंद फारवर्ड ब्लाक के जिला सचिव गिरधारी मंडल, प्राथमिक शिक्षक संघ (गोप गुट)के महासचिव नागेंद्र सिंह, राज्य सचिव नवल किशोर सिंह, अवधेश कुमार आदि ने भी संबोधित किया.मौके पर नंदकुमार सिंह, पिंटू सिंह, ललन यादव, वामदेव सिंह ,फकीर चंद यादव, हरेंद्र कुमार, शोभा पासवान, दीनानाथ यादव, नरेंद्र कुमार, महेंद्र राम, फातमा खातून, अलकारी देवी, अख्तरी बानो विनय यादव, दिलीप मेहता, मनोज मेहता, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, रामसकल मेहता, श्रीकांत पांडेय, संजय राम, धर्मेंद्र राम आदि प्रमुख रूप से मौदद थे।

One Comment

  1. Pingback: FR Interieurs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please remove ad blocer