राजनीति

‘समाज सुधार अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे औरंगाबाद

औरंगाबाद। राज्य में पूर्ण नशा मुक्ति, दहेज़ प्रथा उन्मूलन एवं बाल-विवाह मुक्ति हेतु बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार समाज सुधार अभियान के तहत मंगलवार को 11 बजें पुलिस केन्द्र औरंगाबाद हेलीकॉप्टर से पहुंचें। इसके बाद उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। सभा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, जनक राम, विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह, सुनील कुमार, संतोष कुमार सुमन, अमरेंद्र प्रताप सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम सरकार में आए तो सबसे पहले महिलाओं के लिए काम किया। पंचायत चुनाव में महिलाओं को आरंक्षण दिया। लड़कियों को साइकिल दिया। वे घर से स्कूल जाने लगीं। मैट्रिक के बाद बाजार तक भी लड़कियां साइकिल चलाकर जाने लगी। फिर बाद में लड़कों ने भी मांग किया, उन्हें भी साइकिल दी गई। वहीं इस दौरान विभिन्न जिलों से आएं कई जिविका दीदियों ने अपनी अर्थिक उत्थान की बातें बताई जिसमें औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नवादा एवं अरवल ज़िले की जिविका दीदियों ने शराबबंदी से होने वाली फायदों को बताया। साथ ही अपने-अपने घर परिवार की दयनीय हाल से खुशहाली तक की सफर को सुनाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please remove ad blocer